आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के राजपुर चुंगी स्थित उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उपचार के दौरान विधायक छोटे लाल वर्मा ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार, समर्थकों और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।





