आगरा, 21 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाल गृह शिशु, आगरा में जीआईसी के NCC छात्रों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान NCC छात्रों ने बाल गृह में निवासरत बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे संवाद कर अपनत्व, सहयोग एवं संवेदनशीलता का भाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान दो स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) की ओर से बच्चों के लिए फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। NGO प्रतिनिधियों ने बच्चों को फल वितरित किए और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
NCC छात्रों और NGO प्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपनत्व एवं सहयोग की भावना विकसित करने के साथ समाज में सेवा, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, संस्था प्रभारी वेटा सिंह, संरक्षण अधिकारी प्रियंका दीक्षित, संस्था के समस्त कर्मचारी, NCC छात्र, NGO प्रतिनिधि तथा बाल गृह के बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






