आगरा, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगरा स्थित रक्तदान केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किया।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान मधुनगर निवासी दंपति दीपक मित्तल और डिम्पल मित्तल ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की। दंपति के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह वर्मा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकजा शर्मा, महानगर महामंत्री हेमंत भोजवानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. अजय यादव, शैलेन्द्र शर्मा, सतेंद्र यादव, साचीन गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सांसद राजकुमार चाहर ने रक्तदाताओं का अभिनंदन किया और रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।






