(आगरा)। इरादतनगर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बृथला कुण्ड में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर रहे। सांसद ने बृथला कुण्ड स्थित श्री लीला विलास महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने दीपदान कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के भाव से मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रसेवा का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपदान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश गोयल, अम्बुज द्विवेदी, सोनू चौधरी, शशांक त्यागी, उपजिलाधिकारी मनीष गंगवार, बीडीओ जय किशन दोहरे, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रताप तोमर, मुन्ना गालव प्रधान, रामनारायण त्यागी, राम सेवक त्यागी, मनोज त्यागी, बंटू त्यागी, संदीप त्यागी और दुर्गेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता: कासिम मलिक






