मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने दिए सख्त निर्देश

आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की..

आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पोर्टल पर डाटा फीडिंग को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, व्यक्तिगत शौचालय एवं आईसीडीएस पोषण में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने तथा डी श्रेणी में रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं फैमिली आईडी और जननी सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को भुगतान की प्रगति सी श्रेणी में पाए जाने पर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाई जाए, पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ एवं भुगतान उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं से संबंधित डाटा पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट किया जाए।फैमिली आईडी और फार्मर आईडी पर जोरफैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह इसकी नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही फार्मर आईडी के निर्माण के लिए पुनः प्रभावी अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में तेजी के निर्देशमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंडवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र जोड़ों के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने, आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम जल्द आयोजित कराने के निर्देश दिए।व्यक्तिगत शौचालय योजना की समीक्षा में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।जननी सुरक्षा योजना के लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारणजननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को प्राथमिकताआपदा राहत की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भारी बारिश के कारण जिन परिवारों के आवास क्षतिग्रस्त अथवा ध्वस्त हुए हैं, उनका पात्रता के आधार पर चिन्हांकन कर प्राथमिकता से आवासीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।स्कूलों में फर्नीचर और मूलभूत सुविधाओं पर जोरबेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शेष प्राथमिक विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर की खरीद एवं आपूर्ति कर विद्यालयों को संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया।57 गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षाबैठक में जनपद में संचालित 57 गौवंश आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संरक्षित गौवंश, भरण-पोषण, हरे चारे, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, भरण-पोषण हेतु भुगतान तथा डीबीटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी गौवंश आश्रय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयुष्मान कार्ड और कैशलेस चिकित्सा योजना की समीक्षास्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी लाभ उपलब्ध कराने तथा संबंधित लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसारअतिरिक्त ऊर्जा विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, वेण्डर चयन, स्थापना अनुदान एवं योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।योजनाओं की रैंकिंग में सुधार के निर्देशबैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की प्रगति में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण तथा पोर्टल पर अद्यतन डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति में लगातार सुधार लाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी खगेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, डीसी एनआरएलएम प्रेमचंद, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, जिला परिवीक्षा अधिकारी अतुल सोनी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राघवेंद्र वर्मा, जीके वार्ष्णेय, डीपीआरओ मनीष कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed