आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के कुशल मार्गदर्शन में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को आगरा में विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सामाजिक सहभागिता बढ़ाना है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।इन स्थानों पर लगेंगे रक्तदान शिविरजिला चिकित्सालय, आगरानगर निगम, संजय प्लेस, आगरासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र—एत्मादपुर, बिचपुरी एवं अछनेरारवि स्कूल ऑफ नर्सिंग, ईएच-2, ब्लॉक डी, शास्त्रीपुरम, नियर ईपीआईपी सेंटर, आगरासीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से अभियान को सफल बनाया जा सकता है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।





