एक करोड़ से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण..

आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा पूर्ण परियोजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनमें यदि कोई आवश्यक कार्य शेष है तो उसे शीघ्र पूरा कराकर संबंधित विभाग को परियोजना का हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए, ताकि तैयार परिसंपत्तियों का उपयोग जनहित में समय से शुरू हो सके।बैठक में सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज विभिन्न परियोजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। इनमें बटेश्वर स्थित प्राचीन पवित्र कुंड के पर्यटन विकास कार्य, राजकीय निर्माण संस्थान आगरा में एकेडमिक भवन, थाना छत्ता में 32 क्षमता वाले हॉस्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा अनुभाग के कार्यालय भवन सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल रहीं।इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अछनेरा में बालिका छात्रावास भवन, सैंया, अकोला, खेरागढ़ और फतेहाबाद में एकेडमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास भवन, पुलिस विभाग के आवासीय भवन, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल, बमान बैलोट मार्ग से सिद्ध बाबा मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत फ्लैटेड फैक्ट्री सहित अन्य परियोजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की गुणवत्ता का परीक्षण और आवश्यक निरीक्षण कराकर हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से संबंधित परियोजनाओं के हैंडओवर की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए।पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बटेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। बटेश्वर में फसाड लाइटिंग स्थापना कार्य की समीक्षा करते हुए विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराने को कहा गया, ताकि परियोजना का उपयोग शुरू किया जा सके।जिलाधिकारी ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सीएंडडीएस, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, पुलिस आवास निगम, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम समेत सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति नियमित रूप से अपडेट की जाए। परियोजनाओं से जुड़ी सभी सूचनाएं वास्तविक स्थिति के अनुरूप पोर्टल पर दर्ज की जाएं, जिससे शासन स्तर पर परियोजनाओं की प्रभावी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने कहा कि जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूर्ण परियोजनाओं की आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए, ताकि इनका लाभ आमजन को समय से मिल सके।बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी खगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राघवेन्द्र वर्मा, जीके वार्ष्णेय सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed