आगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र में PWD ठेकेदार की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। फतेहाबाद के अवंतीबाई चौक पर हाल ही में बनाए गए नए डिवाइडर के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, डिवाइडर पर न तो पेंट किया गया है और न ही कोई दिशा सूचक एरो या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिससे रात के समय यह दिखाई नहीं देता। यही लापरवाही दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है।बीती रात शिकोहाबाद से आगरा लौट रही एक बारात की बस इसी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।यह पूरा मामला फतेहाबाद की मंडी समिति के सामने का बताया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द डिवाइडर पर पेंटिंग, रिफ्लेक्टर और उचित संकेतक लगाए जाएं ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके
संवाददाता :कासिम मलिक




