25 वर्षों की जनसेवा के उपलक्ष्य में आगरा में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा, मशाल के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

आगरा, 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहजादी मंडी..

आगरा, 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने सुना और प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया।सभा के बाद मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।आगरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संघटक अभय गिरी, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राहुल सागर, नवीन गौतम, मनवीर चौहान, गौरव शर्मा, रोहित कत्याल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports