आगरा। वार्ड नंबर 67 के यमुना ब्रज स्टेशन रोड पर जल निगम की टीम ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ड्रेन टैपिंग प्रोजेक्ट, आगरा के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़े कार्यों के सर्वे के सिलसिले में किया गया।
पार्षद प्रतिनिधि श्याम सुंदर अग्रवाल की मौजूदगी में जल निगम के एई विजयपाल समेत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर सड़क और आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति और सिविल लाइन की सफाई व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई बेहतर बनी रहे।
मौके पर जियो मिलर के इंजीनियर सौरभ जे. और अवनेश बघेल वीरेंद्र रावत समेत संबंधित टीम मौजूद रही।
संवाददाता: राम माहौर





