आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा वर्ष 2026-27 के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में चलाया गया एक सप्ताह का मेगा वृक्षारोपण अभियान रविवार को विजयनगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान 500 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लायन लेडी अर्चना अग्रवाल द्वारा ध्वज वंदना के साथ हुई। क्लब अध्यक्ष लायन सीए राकेश अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण को केवल एक नियमित सेवा गतिविधि तक सीमित न रखते हुए पूरे सप्ताह विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, भोजन और आश्रय का महत्वपूर्ण आधार हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन सुनील अग्रवाल ने पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लायन डॉ. आर.एन. वर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321 C2, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 लायन अजय भार्गव और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन अजय अग्रवाल ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की।क्लब सचिव लायन मनीष बंसल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जबकि लायन अजय मनचंदा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समापन के अवसर पर विजय क्लब परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही परिसर स्थित मंदिर के लिए पौधों के गमले भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में लायन अजय बंसल, लायन संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन सोम मित्तल, लायन विजय सेठिया, लायन विशाल अग्रवाल, लायन सुशील कपूर, लायन नंद बंसल, लायन रवि शंकर, लायन अनूप गुप्ता, लायन विवेक गुप्ता, लायन संजय बंसल सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। वहीं लायन लेडीज में अर्चना अग्रवाल, सुप्रिया मनचंदा, नीलिमा, मीना अग्रवाल, नीति अग्रवाल, उर्मिल अग्रवाल और उमा अग्रवाल सहित अनेक सदस्याओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के इस एक सप्ताह के अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।





