आगरा। रुक्मणी महिला समिति आगरा द्वारा 16 अगस्त को नवम हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक समाजसेविका मनोरमा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सावन की मल्हार, तीज के पारंपरिक गीत, मेहंदी थाल सजाओ और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने खूब रंग जमाया। कार्यक्रम महिला मंडल की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मेहंदी, तीज क्वीन सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सावन के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर, क्रीड़ा भारती की रीना सिंह, इंस्पेक्टर प्रियंका यादव, सब इंस्पेक्टर कृष्णा सिंह, खेमलता गंगवार थाना ताजगंज तथा माहौर वैश्य समाज की समाजसेविका कंचन गुप्ता सहित कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। समिति की अध्यक्ष कविता चौरसिया, उपाध्यक्ष अंजनी गर्ग और सचिव रत्ना राठौर ने सभी अतिथियों एवं महिला सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता प्रथम स्थान निर्मल कुलश्रेष्ठ, द्वितीय स्थान सरिता गुप्ता और तृतीय स्थान दीपमाला राठौर ने प्राप्त किया। वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया शर्मा, द्वितीय कृष्णा राजपूत और तृतीय रेखा तोमर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की वरिष्ठ संरक्षक सुमन चतुर्वेदी, रिचा गुप्ता, नीना गुप्ता, नविता लोहिया, दीपा राठौर, तपस्या, सुनीता पाराशर, दीपमाला राठौर, वर्षा गुप्ता, निधि अग्रवाल, छाया सक्सेना, रेखा तोमर, बेबी रानी मिश्रा, सुनीता झा, निर्मला कुलश्रेष्ठ, नमिता चतुर्वेदी, नमिता गोयल, तनु शर्मा, रश्मि सिंह, राखी दिवाकर, अनीता सिंह, बरखा, निधि गुप्ता, ममता गुप्ता, अनु अरोड़ा, सुमन गुप्ता, सरिता गुप्ता, ज्योति उपाध्याय, रीना सिंह, कंचन चौधरी और गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक पर्वों को इसी तरह जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।
संवाददाता: अमन सिंह





