सिंधी समाज की बारह विभूतियों को किया एक मंच पर सम्मानित

आगरा में सिंधु एंटरप्रेनॉर वर्ल्ड कनेक्ट संस्था की ओर से सिंधी सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर..

आगरा में सिंधु एंटरप्रेनॉर वर्ल्ड कनेक्ट संस्था की ओर से सिंधी सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग विशिष्ट अतिथि रोमसंस के संस्थापक किशोर खन्ना आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल और आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कियासंस्थापक अमित मोरयानी व दीपक मोरयानी ने कहा कि सिंधी समाज अपनी उद्यमशीलता सेवा भावना और सामाजिक समर्पण के लिए विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 12 प्रतिष्ठित सिंधी विभूतियों को सिंधी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने कार्यों से न केवल सिंधी समाज बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाया है समारोह में सिन्धी समाज के उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया तथा आपसी सहयोग व्यापारिक समन्वय और ‘वोकल फॉर लोकल की भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सिंधी समाज की एकजुटता और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दियामुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम गायक मोहित लालवानी की संगीतमय प्रस्तुति रही उन्होंने बॉलीवुड और सिंधी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक गीतों ने समारोह को यादगार बना दिया। संचालन जागृति चतुर्वेदी ने किया धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर पंजवानी ने दिया इस अवसर पर दीपक दयलानी पुनीत कालरा विकास दुलानी कमल अखिल मंगवानी रोहित हेमदेव गौरव सुखवानी जितेंद्र हूतवानी सीए करन पंजवानी धीरज गवालानी, जयंत मंगरानी, राजेश विजय, कपिल मीरचंदानी पलाश मंगरानी आदि उपस्थित रहे। इन 12 विभूतियों को मिला सिंधी सर्वोच्च सम्मान समारोह में मुरलीधर ज्ञानचंदानी(घड़ी व रेड चीफ) राकेश लधानी गुलाब लधानी महेश मंगलानी अशोक मंगवानी शंकरलाल धुलानी रोचलदास नागरानी पारितोष लधानी एकांश लधानी राजेश हेमदेव दीपक पोपटानी तथा अंजु दयलानी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक व्यावसायिक एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए सिंधी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports